अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने आगे लिखा, 'शुभचिंतकों के दबाव व समर्थन के साथ आप सभी मेरे साथ हैं, सकारात्मक सोच के साथ, जो मेरे साथ चलते हैं। मुझे नई आशा और साहस देते हैं कि मैं इस पर खरा उतरूं। हमेशा यही प्रार्थना, प्यार रहेगा।' अमिताभ बच्चन ने अपने बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कोई बयान या प्रतिक्रिया नही दी है। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और देश भर में रैलियों की मेजबानी कर रहे हैं। एक रैली के दौरान उन्होंने बॉलीवुड का मजाक उड़ाया।