बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों में बाल कलाकार काम करते नजर आते हैं जो फैंस के बीच काफी मशहूर हो जाते हैं। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में भी दो बाल कलाकार नजर आए थे झनक शुक्ला और अथित नाईक। दोनों ही बाल कलाकारों ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनीं फिल्म कल हो ना हो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं जया बच्चन, रीमा लागू, डेलनाज पॉल, लिलेट दुबे, सुष्मा सेठ सह कलाकार के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म को 18 साल बीत चुके हैं और फिल्म के बच्चे बड़े हो चुके हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं अथित नाईक के बारे में जिन्होंने फिल्म में प्रीति जिंटा के छोटे भाई का किरदार निभाया था।