बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीरीज में वह वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री लगातार सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने इस सीरीज के बारे में बात करते हुए खुलासा किया है कि करियर को लेकर उनके अंदर एक तरह का डर है। अपने डर को उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है।