फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'अक्षय अपनी फिल्मों के लिए काफी मेहनत करते हैं', खिलाड़ी कुमार के काम के मुरीद हुए गोपाल दत्त

Fri, 23 Jun 2023 03:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। भले ही पिछले साल से लेकर अब तक उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही हैं, लेकिन अभिनेता की लोकप्रियता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अब हाल ही में, अभिनेता गोपाल दत्त ने खिलाड़ी कुमार के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि गोपाल ने क्या कहा है।

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अभिनेता गोपाल दत्त ने अक्षय कुमार के साथ  एक विज्ञापन में साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। यही नहीं, गोपाल ने अन्य सेलेब्स की तुलना में काम को तेजी से पूरा करने की अक्षय की क्षमता के बारे में भी बात की, जब गोपाल से पूछा गया कि क्या यह सच है कि अक्षय अपने सह-कलाकारों के माथे पर कुछ संदेश लिखने के लिए कहते हैं। तो इसपर गोपाल का जवाब हैरान कर देगा।

Tiger 3: 'टाइगर 3' के लिए डबिंग कर रहे सलमान खान, फिल्म के वीएफएक्स पर भी शुरू हुआ काम

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गोपाल से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या यह सच है कि अक्षय अपने को-स्टार्स के माथे पर कुछ पंक्तियां लिख देते हैं। तो इसपर गोपाल ने कहा, ‘नहीं, नहीं, ऐसा नहीं है। यह अक्षय को लेकर मात्र एक अफवाह है।’ आगे गोपाल ने अक्षय के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे बात करते करते हुए कहा, ‘अक्षय किसी भी दूसरे स्टार के मुकाबले कम समय में ज्यादा काम कर लेते हैं, यही वजह है कि वह एक साल में इतनी फिल्में कर पाते हैं।’

Bigg Boss OTT 2: पलक संग लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं पूजा, लोगों ने कहा- ‘खड़ूस मास्टरनी’

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने भी अपने काम को लेकर पहले के इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं दिन में फिल्म सेट पर केवल आठ घंटे बिताता हूं, लेकिन मैं वैनिटी वैन में उन आठ घंटों में से एक मिनट भी नहीं बिताता हूं। मैं हमेशा फिल्म सेट पर खड़ा रहता हूं। मेरे आठ घंटे दिन के 14-15 घंटे के बराबर हैं। यह फिल्मों के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। मैं जो भी काम करता हूं उसे पूरी लगन के साथ करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की पिछली कई बड़ी फिल्में फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई हैं, लेकिन अभी भी अक्षय के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्मों में अपना पूरा जोर लगाने वाले हैं। अब देखना है कि अक्षय अपनी आने वाली फिल्मों में क्या कमाल करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें