फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी में काजोल ने ऐसे मारी थी एंट्री, फिर करियर छोड़ कर ली शादी

Sun, 05 Aug 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजोल
काजोल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। 5 अगस्त 1974 को जन्मीं काजोल का एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सोमू मुखर्जी एक डायरेक्टर और राइटर थे जबकि उनकी मां तनुजा एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन

2 of 6
काजोल
काजोल जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थीं तभी उन्हें अजय देवगन से प्यार हो गया और शादी का फैसला किया। काजोल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, काजोल से पहले अजय देवगन का करिश्मा कपूर से अफेयर था। करिश्मा कपूर उस जमाने की टॉप की हीरोइन में शुमार थीं। अजय देवगन और करिश्मा कपूर पहली बार फिल्म 'जिगर' में साथ काम किया था।
विज्ञापन

3 of 6
काजोल
काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अजय देवगन ने करिश्मा के लिए अपनी उस समय की गर्लफ्रेंड रवीना टंडन को भी छोड़ दिया था। अजय देवगन और करिश्मा जहां रियल लाइफ में टाइम स्पेंड कर रहे थे तो वहीं परदे पर 'जिगर', 'धनवान', 'सरगम', सुहाग' जैसी फिल्में भी साथ कीं। इसी दौरान अजय देवगन ने काजोल के साथ 'हलचल' फिल्म की शूटिंग शुरू की।

4 of 6
काजोल
अजय देवगन और काजोल का प्यार पहली नजर का तो बिल्कुल भी नहीं था। काजोल पहली बार जब अजय से मिलीं तो उन्हें सेट पर अकेले बैठे देखा। वो एक किनारे अकेले ही बैठना पसंद करते थे और ज्यादा बातें नहीं करते थे। अजय देवगन तो शुरुआत में काजोल को पसंद भी नहीं करते थे। पायनियर को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि 'हलचल' की शूटिंग के वक्त पहली बार काजोल से मुलाकात हुई और ईमानदारी से कहूं तो वो बहुत शोर करने वाली, घमंडी और बातूनी थी। हम दोनों का स्वभाव बिल्कुल ही अलग है शायद हमें यही चीजें एक दूसरे के करीब लाईं।
विज्ञापन

5 of 6
काजोल
फिल्म के दौरान ही अजय देवगन और काजोल के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। उस वक्त जहां अजय देवगन, करिश्मा कपूर के साथ थे तो काजोल अपने दोस्त कार्तिक मेहता को डेट कर रही थीं। कहा जाता है कि काजोल और कार्तिक के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे जिस वजह से वो अजय देवगन के करीब आईं। काजोल की एंट्री से अजय देवगन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी का एंड हो गया। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजोल
आज काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक हैं। काजोल आज एक बेटी न्यासा और बेटे युग की मां हैं। काजोल की आखिरी रिलीज फिल्म रोहित शेट्टी के साथ 'दिलवाले' थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, वरुण धवन और कीर्ति सेनन मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें