फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol Birthday: इस फिल्म में खलनायिका बन काजोल ने उड़ा दिए थे सबके होश, शाहरुख संग हमेशा हिट रही जोड़ी

Thu, 05 Aug 2021 07:28 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल, शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड की चुलबुली और प्रतिभावान अदाकारा काजोल इस साल अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्मी खानदान में जन्म लेने के बाद भी अपना हुनर अपने दम पर साबित किया और बड़ी हीरोइन बनीं। वो पर्दे पर गंभीर और चुलबुले दोनों ही किरदार बेहद शानदार तरीके से निभाती हैं। सबसे खास बात ये है कि पर्दे पर वो जितनी मस्ती करती नजर आती हैं असल जिंदगी में भी वो उतनी ही मस्ती करती हैं।

पर्दे की चुलबुली अदाकारा हैं काजोल

काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तान्हाजी सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिलों को जीता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने पर्दे पर बहुत से हीरो के साथ काम किया लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा शाहरुख के साथ पसंद की गई। शाहरुख और काजोल जब भी पर्दे पर आते हैं तो वो फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आती है। शाहरुख और काजोल ने 'बाजीगर', 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है', 'माई नेम इज खान', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में काम किया और सभी फिल्में हिट रहीं। आज भी दोनों के राज-सिमरन और राहुल-अंजलि के किरदार सभी के पसंदीदा हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : File Photo
काजोल ने शाहरुख के अलावा अपने पति अजय देवगन संग भी कई फिल्में की हैं। अजय जहां बेहद गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति हैं तो वहीं काजोल हमेशा मस्ती के मूड में रहती हैं। यही वजह है कि असल जिंदगी की इस जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। ये भी बताते हैं कि अजय देवगन ने जब पहली बार काजोल को देखा तो वो उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी थीं लेकिन फिर वो उनके उसी चुलबुलेपन पर फिदा हो गए। वहीं काजोल को भी टॉल डार्क रफ-टफ लड़के पसंद थे ऐसे में दोनों को एक दूसरे प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली।

4 of 5
गुप्त - फोटो : Social Media
काजोल ने 'गुप्त' फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाकर लोगों के होश उड़ा दिए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला था। वहीं 'माई नेम इज खान' में गंभीर रोल अदा कर बता दिया था कि वो किसी भी तरह का रोल कर सकती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म 'Minsaara Kannavu' में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया था। सिनेमा में अपना खास योगदान देने के लिए काजोल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : instagram
काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा है। काजोल बदलते वक्त के साथ ढल रही हैं और अब चुनिंदा किरदार ही निभाती हैं। उन्होंने त्रिभंगा और तान्हाजी जैसी फिल्मों में भी दमदार अदायगी कर सबको अपना दीवाना बना लिया। काजोल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती है जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें