बॉलीवुड अभिनेता कादर खान ने 44 साल तक अपनी एक्टिंग से लोगों को कभी हंसाया तो कभी रुलाया। दर्शकों ने उन्हें हर किरदार में पसंद किया। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में काम किया। लेकिन 2018 में लंबी बीमारी के बाद कादर खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अदाकारी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर, 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उन्होंने साल 1973 में फिल्म दाग से फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। बॉलीवुड में 4 दशकों से ज्यादा काम कर चुके कादर खान की जिंदगी से जुड़े कई किस्से लोगों को आज भी हैरान कर देते हैं। आज अपको भी हम उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे शायद ही पहले कभी सुना होगा। दरअसल, कादर खान बचपन के दिनों में अक्सर कब्रिस्तान जाया करते थे। जानिए क्या थी वह वजह जो कादर को कब्रिस्तान ले जाया करती थी।