फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनिता खरात: असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं कबीर सिंह की 'नौकरानी', तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

Mon, 26 Jul 2021 09:34 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वनिता खरात - फोटो : INSTAGRAM
फिल्म जगत में 1 साल में कई फिल्में रिलीज होती हैं। कई फिल्में आती हैं और कब पर्दे से गायब हो जाती हैं, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। लेकिन इनमें से ही कई ऐसी फिल्में भी हैं जो लोगों के जेहन में आज भी हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने कबीर सिंह की भूमिका निभाई थी तो वहीं कियारा आडवाणी ने प्रीति की। इन दोनों के अलावा एक और किरदार था जिन्होने इस फिल्म में खूब लाइमलाइट बटोरी और वो किरदार था वनिता खरात का।  

वनिता ने नौकरानी का निभाया था किरदार

बता दें कि वनिता खरात ने इस फिल्म में शाहिद कपूर की नौकरानी की भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म में उनका एक ही सीन था लेकिन इस एक सीन से ही उन्होने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। आपको याद होगा फिल्म के एक सीन में शाहिद कपूर की नौकरानी के हाथ से ग्लास गिरकर टूट जाता है और ये देखकर शाहिद गुस्से में उनके पीछे भागते हैं। आज हम आपको उनकी नौकरानी की भूमिका निभाने वाले ‘वनिता खरात’ के बारे में। अपनी फिल्म कबीर सिंह में वो जैसी दिखी थी असल जिंदगी में वो उससे बिलकुल अलग हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वनिता खरात - फोटो : INSTAGRAM
असल जिंदगी में बहुत ही खूबसूरत हैं वनिता

फिल्म में जिस तरह से वनिता की भूमिका दिखाई गई थी असल जिंदगी में वो उससे बिलकुल अलग हैं। वनिता असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत और हॉट हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर छाई रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वो एक से एक तस्वीर साझा करती हैं। जिसे उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।
विज्ञापन

3 of 5
वनिता खरात - फोटो : INSTAGRAM
न्यूड पिक्चर डालकर सबको किया था हैरान

वनिता खरात ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड तस्वीर साझा करके बवाल मचा दिया था। उन्होने अपनी तस्वीर से हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वो अपनी बॉडी से बहुत प्यार करती हैं’। इसके साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं से कहा था कि उन्हें अपने शरीर और उसकी बनावट से प्यार करना चाहिए।

4 of 5
वनिता खरात - फोटो : INSTAGRAM
मराठी फिल्मों में भी किया काम   

वनिता खरात ने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया है। इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर लगातार महिलाओं को प्रेरित करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वनिता खरात - फोटो : INSTAGRAM
एक सीन से हो गई थीं मशहूर

वनिता खरात अपने एक ही सीन से बहुत मशहूर हो गई थी। उन्होने कबीर सिंह में सिर्फ एक सीन किया था लेकिन उस एक सीन ने कबीर सिंह उर्फ शाहिद कपूर के किरदार की तरह ही उन्हें भी घर-घर में लोकप्रिय कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें