फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: गर्लगैंग संग मस्ती करती नजर आईं करीना कपूर खान, दिलकश तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

Mon, 26 Jul 2021 08:38 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्ल गैंग के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बिंदास गर्ल बेबो यानि करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर सिर्फ परिवार के साथ समय बिताना करीना की हर एक बात खबर बन जाती है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। करीना अभिनेत्री अमृता अरोड़ा की बेस्ट फैंड हैं और दोनों सहेलियों को अक्सर साथ समय बिताते भी देखा जाता है।

बेस्ट फ्रैंड के साथ करीना ने की मस्ती

करीना कपूर खान ने रविवार को अपनी गर्लगैंग के साथ एक बार फिर जमकर मस्ती की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा कीं जहां करीना के साथ उनकी सहेलियां नजर आ रहीं थीं। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि करीना और अमृता के अलावा इस पार्टी में महीप कपूर, मल्लिका भट्ट, मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गर्ल गैंग के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की उनमें पहली तस्वीर में सभी दोस्तों एक साथ काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'ओके तुम हमारे साथ बैठ सकती हो'। इन तस्वीरों में गर्ल गैंग का खूबसूरत अटायर भी फैंस को काफी पसंद आया। करीना ने जहां ग्रे मॉक नेक टॉप के साथ सफेद पैंट पहनी थी तो वहीं मलाइका पीली स्लिप ड्रेस और नेकलेस पहने नजर आईं।




विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
मलाइका की बहन और करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने ओवरसाइज्ड टी शर्ट और बाइकर शॉर्ट्स पहना था। वहीं महीप कपूर सफेद टाई-अप टॉप और जींस में नजर आईं। गर्ल गैंग के इस लुक और उनकी शानदार तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि एक और तस्वीर में करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता के साथ नजर आईं। दोनों सहेलियों ने साथ तस्वीर खिंचवाई जिस पर करीना ने लिखा- फॉरेवर। इसके साथ ही उन्होंने मलाइका को लोकेशन और महीप को शानदार तस्वीरें खींचने का क्रेडिट भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
इसके अलावा करीना ने दो बूमरैंग वीडियो भी साझा किए जो दर्शकों को काफी पसंद आए। बता दें कि पिछले दिनों अपनी डेब्यू किताब प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर करीना काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने अपनी इस किताब में दोनों प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें लिखी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें