बॉलीवुड को 'बजरंगी भाईजान', 'एक था टाइगर', 'न्यू यॉर्क' जैसी तमाम बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक कबीर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कबीर खान इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलासे कर रहे हैं। जहां एक तरफ उन्होंने अपनी और पत्नी मिनी माथुर की शादी को लेकर खुलासा किया था, वहीं अब कबीर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है। कबीर खान ने खुलासा किया है कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तब वह सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान को जानते थे। दोनों के बीच का कनेक्शन सिर्फ और सिर्फ गौरी खान की वजह से जुड़ा था।