फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में लिया आशीर्वाद, फिल्म की शूटिंग छोड़ पहुंची अभिनेत्री

Sat, 08 Apr 2023 06:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान वेकेशन से लौटीं हैं। लेकिन अब अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' की शूटिंग में जुट गई हैं। आखिरी बार फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आईं सारा अली खान को फैंस इस ऐतिहासिक फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं। 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर कई खुलासे कर चुकी सारा अली खान आज अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सुर्खियों में हैं। इन तस्वीरों से साफ पता लग रहा है कि वह बंगला साहिब दर्शन करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
फिल्म 'गैसलाइट' से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब सारा अली खान ने अपनी अगली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के लिए कमर कस ली है। अभिनेत्री इस फिल्म शूटिंग में व्यस्त हैं और हाल ही में इसी के सिलसिले में दिल्ली में थीं। दिल्ली में शूटिंग के दौरान सारा अली खान को बंगला साहिब के दरबार में स्पॉट किया गया। इसकी तस्वीरें खुद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की थीं। 
Nayanthara: फैन ने वीडियो बनाया तो गुस्से में लाल-पीली हुईं नयनतारा, अभिनेत्री ने दे डाली फोन तोड़ने की धमकी
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान ने अपनी फिल्म की टीम के साथ बंगला साहिब में दर्शन किए। तस्वीरों में अभिनेत्री सूट पहने दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान ने अपने इस दौरे की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जब हमें एक लंबा लंच ब्रेक मिला।' इतना ही नहीं सारा ने अपनी पूरी टीम का उनके होटल में लंच करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया और मजाक में कहा, 'जब आप अपनी टीम को लंच के दौरान बाहर ले जाते हैं लेकिन फिर वे वापस आते हैं और कहते हैं कि हमें अभी भी लंच की जरूरत है। तो कुछ ऐसा नजारा होता है।'

4 of 5
ट्राई करें सारा अली खान जैसा लहंगा - फोटो : instagram
फिल्म की कहानी की बात करें तो, 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि में सेट की गई 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी बॉम्बे कॉलेज की एक महिला पर आधारित है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता पर आधारित है, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रेडियो के जरिए देश भर में खबरों को प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाई थी।
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर लगाई दौड़, यूजर्स ने पूछ डाले मजेदार सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री जल्द ही 'ऐ वतन मेरे वतन' में काम करती नजर आएंगी। यह फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ ही सारा अली खान के पास लक्ष्मण उतेकर की एक अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी है। इसके साथ ही वह अनुराग बसु की एंथोलॉजी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' में भी काम करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें