'कुमकुम' सीरियल से फेवरेट बहू तक का सफर तय करने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इसके पीछे की वजह कोई नया सीरियल नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। पिछले दिनों खबर आई थी कि जूही और सचिन डिवोर्स लेने वाले हैं लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Juhi Parmar
खबरें है कि जूही और उनके पति और टीवी अभिनेता सचिन श्रॉफ आगामी 25 जून को कानूनी तौर पर अलग हो जाएंगी। इन दोनों की शादी को 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। हाल ही में दोनों ने डिवोर्स ब्रांदा फैमिली कोर्ट में फाइल किया था जहां से उन्हें 25 जून की डेट मिल गई है। जूही ने खुलासा किया था कि उनके और सचिन के बीच काफी लम्बे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही थी। काफी कोशिशों के बावजूद भी दोनों एक दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए।
विज्ञापन
3 of 5
Juhi Parmar
इन दोनों के डिवोर्स लेने की खबरें पिछले साल 19 सितंबर को सुनने में आई थी लेकिन दोनों ने इस बात से किनारा कर लिया था। खबरों की मानें तो दोनों ने आपसी सहमति से तलाक फाइल किया है। वहीं उनकी बेटी समायरा की कस्टडी जूही परमार को मिल सकती हैं। इन दोनों ने साल 2009 में रॉयल तरीके से शादी जयपुर में की थी। उनके पति सचिन श्रॉफ भी जाने माने एक्टर हैं और दोनों कुछ दिन पहले 'संतोषी मां' सीरियल में एक साथ दिखाई दिए थे।
4 of 5
juhi
जूही कुछ समय पहले करम 'फलदाता शनि' सीरियल में दिखाई दी थीं। जूही बिग बॉस सीजन 5 की विनर रह चुकी हैं। इन्होंने कई सारे सीरियल में काम किया है लेकिन 'कुमकुम' सीरियल से ये काफी फेमस हो गई थी।
जूही परमार और सचिन श्रॉफ एक फिल्म सेट पर मिले थे। दोनों के बीच वहीं से थोड़ी बातचीत शुरू हुई थी और महज 5 महीने में ही दोनों ने साथ रहने का फैसला कर शादी कर ली। दोनों की 4 साल की बेटी है जिसका नाम समायरा है।