फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की 'रेस 3' ने रिलीज से पहले ही मचाया तहलका, आमिर की 'दंगल' को पीछे छोड़ तोड़े सारे रिकॉर्ड

Tue, 12 Jun 2018 08:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman aamir
सलमान खान की 'रेस 3' फिल्म को रिलीज होने में महज 3 दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट 'रेस 3' का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रिलीज से पहले ही दबंग खान की 'रेस 3' ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को मात दे दी है। ऐसे में इतना तो तय है कि ईद पर रिलीज होने वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
race 3
सूत्रों की मानें तो सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपए कमा लिए हैं। यहां तक कि कमाई के मामले में रिलीज से पहले ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।जानकारी के मुताबिक 'रेस 3' के सैटेलाइट राइट्स 150 करोड़ में बिके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
dangal
वहीं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की बात करें तो इस फिल्म के सेटेलाइट राइट्स महज 75 करोड़ में बिके थे। कहा जा रहा है कि 'रेस 3' के लिए सलमान खान के साथ बड़े नेटवर्क ने हाथ मिलाया है। यह भी कहा जा रहा है कि राइट्स बिकने के मामले में यह सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। 

4 of 5
Ramesh Taurani
सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए पहले 75 करोड़ का ऑफर आया था, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। सलमान ने भी फिल्म की कमाई और सेटेलाइट प्रॉफिट का हिस्सा लेने का फैसला किया है। ऐसे में डायरेक्टर रमेश तौरानी प्राइज घटाना नहीं चाहते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
race 3
आपको बता दें, 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में है। यह फिल्म साल 2008 में आई 'रेस' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। यह 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें