जेपी दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेपी दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह बॉर्डर फिल्म की सफलता से काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने बताया था कि बॉर्डर से वह थोड़ा सा फ्रस्टेट हो गए थे, क्योंकि इतने वर्षों में उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं, लेकिन उनका नाम सिर्फ बॉर्डर की वजह से लिया जाता है, जिसका उन्हें बुरा लगता है। उन्होंने कहा था कि हर स्वतंत्रता दिवस पर बॉर्डर टीवी पर आती है और इससे उन्हें दुख होता था। उन्होंने आगे कहा, आप एलओसी: कारगिल के बारे में बात नहीं करते हैं। इससे दुख होता है, क्योंकि उन्होंने इन फिल्मों पर बहुत मेहनत की थी।