फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Teaser Twitter Review: आदिपुरुष के टीजर को मिला ऐसा रिव्यू, किसी को लगा सुपर तो किसी को नहीं भाए VFX

Mon, 03 Oct 2022 07:19 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म आदिपुरुष - फोटो : Social media
निर्देशक ओम राउत द्वारा निर्देशित और अभिनेता प्रभास स्टारर की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आज अयोध्या में इसे शानदार तरीके से लॉन्च किया गया। 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देनी शुरु कर दी है। जहां कुछ को टीजर काफी पसंद आया है तो वहीं कुछ को हद से ज्यादा वीएफएक्स और एनिमेशन पसंद नहीं आ रहा है। तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के टीजर को लेकर किसने क्या कहा?

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने दादा की बर्थ एनिवर्सरी पर किया पुस्तक विमोचन, पूर्व उपराष्ट्रपति भी रहे मौजूद

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म आदिपुरुष - फोटो : Instagram
फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान श्री राम के किरदार में हैं जबकि अभिनेता सैफ अली खान दशानन के किरदार में हैं। इसके अलावा कृति सेनन सीता की भूमिका निभाती दिखेंगी। टीजर में प्रभास राम के अवतार में बेहद जंचे तो सैफ अली खान का रावण अवतार भी दमदार नजर आया। इसके अलावा कृति सेनन भी सीता के रूप में बेहद प्यारी लगीं। बता दें कि लोगों को प्रभास की भूमिका तो पसंद आई, लेकिन टीजर में एनिमेशन कतई पसंद नहीं आ रहा है। तो चलिए देखते हैं कुछ प्रतिक्रियाएं।

विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : Social media
आदि पुरुष के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां लोग अभिनेता प्रभास के किरदार के सुपर बात रहे हैं तो वहीं जिस तरह से सिर्फ दो लोगों के बीच पूरे टीजर में सभी कुछ एनीमेशन से बनाया गया है। ये लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है और इसे लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष टीजर में जिस तरह से वानर सेना दिखाई गई है, उसे देखकर लोगों को 'टेंपल रन' गेम की याद आ गई  है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'सात सौ करोड़ टेंपल रन'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य यूजर ने आदिपुरुष टीजर का रिव्यू देते हुए लिखा- 'जब कोई कार्टून वीएफएक्स टीम पहली बार फिल्म बनाए।' इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- '500 करोड़ तो एक्टर की फीस देने में खत्म हो गए तो VFX और CGI क्या ही मिलेगा'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें