जॉनी लीवर बर्थडे
- फोटो : twitter
जॉनी लीवर के दो भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें जॉनी सबसे बड़े हैं। जॉनी बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। इस कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया और पेन बेचने का काम शुरू किया। पेन बेचने के लिए उन्होंने बेहद ही अनोखा तरीका ढूंढा। वे अक्सर बॉलीवुड सितारों की तरह डांस करके पेन बेचा करते थे। इससे उनकी बिक्री अच्छी हो जाती थी।