एक्टर जॉन अब्राहम को अक्सर लोगों के बीच गुस्से में ही देखा जाता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब एक्टर ने अपने फैंस पर गुस्सा दिखाया हो। यहां तक की जब फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने आते हैं, तब भी एक्टर उनसे दूरी बनाते दिखते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर शायद आपको भी यकीन हो। दरअसल, जॉन अब्राहम सड़क पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दो बाइक सवार लड़के अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगे। जिसे जॉन अब्राहम देख लेते हैं और अगले ही पल उन लड़कों के साथ जो होता हैं वह उन्होंने कभी नहीं सोचा था।