जिमी शेरगिल बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में शुमार हैं। 1996 में फिल्म 'माचिस' से डेब्यू करने के बाद अभिनेता कई शानदार फिल्मों में नजर आए। फिल्म 'मोहब्बते' में वह गुरुकुल के छात्र बने नजर आए। इसके अलावा 'मेरे यार की शादी है', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'ए वेडनसडे!', 'तनु वेड्स मनु', 'स्पेशल 26' जैसी कई फिल्मों में वह अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं। जिमी पंजाबी इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। अधिकांश फिल्मों में जिमी सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं। मगर, उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है। हाल ही में खुद उन्होंने यह बात कही।