वसन बाला के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' ने बीते दिन यानी 11 अक्तूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की रिलीज के लिए एक कुशल रणनीति बनाई गई। इसे दशहरा के अवसर पर रिलीज किया गया, जिससे इसे छुट्टियों का फायदा मिल सके। हालांकि, 'जिगरा' दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती नजर नहीं आई है। इसी बीच फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार की भी कमाई के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-