झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या मामले में कई परतें खुलती नजर आ रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का बताया गया था, लेकिन अभिनेत्री के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के पति प्रकाश सिंह व देवर संदीप को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस को घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है, जिससे पूरी घटना को एक अलग ही मोड़ मिलता दिख रहा है और अभिनेत्री के पति के दावे भी झूठे साबित हो रहे हैं।