फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आमिर दमदार वापसी को तैयार और केआरके पर कानूनी कार्रवाई करेंगे शाहरुख, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 31 Dec 2022 07:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। चाहे वह सितारों की फिल्म आदि से जुड़ी अपडेट हो या उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी। एंटरटेनमेंट की दुनिया की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है तो कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप हो जाने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली है। हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि वह कुछ समय के लिए अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले रहे हैं और इस दौरान वह प्रोडक्शन का काम संभालेंगे। हालांकि ब्रेक के बाद आमिर एक बार फिर दमदार वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की अगली फिल्म में आमिर नजर आ सकते हैं।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद दमदार वापसी को तैयार आमिर खान, KGF डायरेक्टर की फिल्म से करेंगे धमाका!
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान, केआरके - फोटो : Social media
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड कलाकारों पर अपना गुस्सा निकालते रहते हैं। वह अक्सर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर करण जौहर के बारे में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जिस पर कभी-कभी इन स्टार्स को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में केआरके बुरी तरह से फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। दरअसल, इस बार केआरके 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर दीपिका पर टिप्पणी कर बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं। जहां भाईजान पहले ही केआरके पर लीगल एक्शन ले चुके हैं, वहीं, अब बादशाह शाहरुख खान भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। केआरके के दीपिका पर कमेंट करने के बाद शाहरुख खान ने ऐसा करने का फैसला किया है। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसका खुलासा खुद केआरके ने ट्वीट कर दिया है।
'बेशरम रंग' की आग में हाथ सेंकना केआरके को पड़ेगा भारी! कानूनी कार्यवाही करेंगे शाहरुख खान

4 of 11
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नयनतारा ने साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है, लेकिन एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों की भी बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में वह अपनी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के  बारे में बात करती नजर आईं। खास बात रही की उन्होंने सारी बातें हिंदी भाषा में ही की। साथ ही बताया कि कौन सी हिंदी फिल्म उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा है, जिसे वह खुशी और गम दोनों मूड में देखना पसंद करती हैं।
Nayanthara: हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा, शाहरुख खान की यह फिल्म है सबसे पसंदीदा
विज्ञापन

5 of 11
जाकिर खान - फोटो : Social media
मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' इस साल का अंत धमाकेदार तरीके से करने जा रहा है। दरअसल, 2022 के आखिरी दिन इस शो में कॉमेडी के कई दिग्गज नजर आने वाले हैं, जिन्होंने लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के ताजा एपिसोड में कपिल के साथ जाकिर खान, अनुभव बस्सी, कुशा कपिला और अभिषेक उपमन्यु बतौर गेस्ट दिखेंगे। इस दौरान वह अपने करियर पर भी बात करते नजर आएंगे। शो में जाकिर ने अपने करियर से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं जो बहुत कम लोगों को ही पता होंगी। 
Zakir Khan: पहली परफॉर्मेंस में फेल हो गए थे जाकिर खान, दो मिनट में ही कॉमेडियन को छोड़ना पड़ा था स्टेज
विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ऋतिक रोशन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं, जो 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। इनमें से एक है 'कोई मिल गया'। वर्ष 2003 में आई यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। दिलचस्प बात यह है कि यह ऋतिक की भी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने खुद यह बात कही और साथ ही यह भी बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद उनके दोनों बेटों- रेहान और रिदान ने क्या प्रतिक्रिया दी। आइए जानते हैं...
Hrithik Roshan: 'कोई मिल गया' को लेकर रेहान-रिदान ने बदल दिया पापा ऋतिक का नजरिया, एक्टर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

7 of 11
रिच रोटेला - फोटो : सोशल मीडिया

इंसान के शरीर की लंबाई उसके हाथ में नहीं होती है, लेकिन वह अपने छोटे कद के कारण बहुत परेशान रहते हैं। ठीक ऐसे ही 38 साल के अभिनेता रिच रोटेला भी अपनी छोटी हाइट के कारण बहुत परेशान रहते थे। इसके बाद उन्होंने अपनी हाइट बढ़ाने का फैसला लिया, जिसके लिए उन्हें एक दर्दनाक सर्जरी से गुजरना पड़ा। सर्जरी के बाद अभिनेता के कद में बदलाव देखने को मिला।
Rich Rotella: इस अभिनेता ने अपने लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये, सर्जरी के बाद चलने में हो गए असमर्थ

8 of 11
बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सैर पर पहुंचे सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इन दिनों सुर्खियों में है। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी नए साल को यादगार मनाने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सैर करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए सुनील शेट्टी ने पार्क की व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्हें प्रदेश का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व काफी पसंद आया। अभिनेता ने बांधवगढ़ के मगधी, खितौली और ताला गेट में सफारी करते हुए बाघ का दीदार किया।
Suniel Shetty: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सैर करने पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, जंगल सफारी कर किया बाघ का दीदार

9 of 11
प्रभास, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन नई खबरें सामने आती हैं। कहा जा रहा है कि वह 'आदिपुरुष' की कोस्टार कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। काफी समय से प्रभास और कृति के अफेयर की खबरों सामने आ रही हैं। वहीं, अब 'बाहुबली' फेम अभिनेता ने कृति संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
Prabhas: कृति सेनन को डेट करने की खबरों पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मैडम पहले...

10 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री का नाम काफी तेजी से मश्हूर हुआ है। द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ से खाता खोला था, लेकिन सिर्फ 15 करोड़ में बनी द कश्मीर फाइल्स ने  252.90 करोड़ का बिजनेस किया। ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि विवेक अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर नाम से फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इसकी घोषणा उन्होंने कुछ समय पहले की थी। अब विवेक अग्निहोत्री ने ये भी साफ कर दिया है कि इस फिल्म में लीड किरदार कौन निभाएगा। 
The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा खुलासा! 'द वैक्सीन वॉर' में ये अभिनेता निभाएंगे मुख्य किरदार
विज्ञापन

11 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
तुनिशा शर्मा केस के बाद अभी तक सब सदमे में हैं। तुनिशा की मां ने शीजान पर अभिनेत्री की मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को घटना वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था। तब से पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही है। शीजान को अदालत में पेशी के लिए भी ले जाया जाता है। आज भी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान, तुनिशा शर्मा मामले में अदालत ने दिया आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें