गुंजन सिन्हा और उनके डांस पार्टनर तेजस वर्मा को झलक दिखला जा के 10वीं सीजन का विजेता घोषित किया गया है। विजेताओं को इस मौके पर प्रतिष्ठित ट्रॉफी और 20 लाख रुपये नकद प्रदान किये गए। सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट होने के बावजूद गुंजन और उनके डांस पार्टनर तेजस ने बाकी प्रतियोगियों के साथ कड़ी टक्कर दी। अपने पहले परफॉरमेंस के बाद ही उन्होंने इस सीजन के शुरुआत से ही जजों का दिल जीत लिया था। इन दमदार नन्हें विजेताओं की जजों ने उसकी भरपूर प्रशंसा की।