फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन का जन्मदिन और फिल्म निर्माता करीम मोरानी को हुआ कोरोना, पांच बड़ी खबरें

Thu, 09 Apr 2020 07:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन ने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन किरदार निभाए। साल 1963 में सत्यजीत रे की फिल्म महानगर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जया बच्चन नौ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। आज उनका जन्मदिन है।

एक शर्त की वजह से हुई थी अमिताभ और जया की शादी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
 
विज्ञापन

2 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस की महामारी से त्रस्त है। भारत में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। एक तरफ जहां लोग संगठित होकर इसके खिलाफ लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस बीच अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि पालतू जानवरों की वजह से कोरोना हो सकता है। इसके बाद कई लोगों अपने-अपने पालतू जानवरों को छोड़ रहे हैं। ऐसा करने वालों को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फटकार लगाई है।

कोरोना के चलते पालतू जानवर छोड़ने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई फटकार, बोलीं- अज्ञानता और अमानवीयता छोड़ें
विज्ञापन

3 of 5
मनोरमा
लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतें तो हो रही हैं वहीं इस दौरान मानसिक तनाव की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच तमिल सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री मनोरमा के बेटे भूपति (Bhoopathi) ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

शराब नहीं मिलने से परेशान इस अभिनेत्री के बेटे ने खाईं नींद की गोलियां! अस्पताल में भर्ती

4 of 5
Sanjay Dutt along with family - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस समय सभी सेलिब्रिटीज अपने घर में ही रहते हुए परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच कई अभिनेता या अभिनेत्रियां अपने परिवार से दूर विदेशों में ही फंस गए हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता संजय दत्त जो इस समय अपने परिवार से दूर मुंबई में अकेले रहने को मजबूर हैं।

Lockdown: दुबई में फंसीं संजय दत्त की पत्नी और बच्चे, ऐसे काट रहे बिना परिवार के समय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीम मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। सिनेमाजगत के नामचीन फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) भी अब कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। याद दिला दें कि करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) और बड़ी बेटी जोया मोरानी (Zoe Morani) पहले ही कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई थीं।

कोरोना वायरस संक्रमित हुए प्रोड्यूसर करीम मोरानी, दोनों बेटियों की रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें