फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शर्त की वजह से हुई थी अमिताभ और जया की शादी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Thu, 09 Apr 2020 06:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan & Jaya Bachchan - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन ने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन किरदार निभाए। साल 1963 में सत्यजीत रे की फिल्म महानगर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जया बच्चन नौ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। जया ने 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने शादी रचा ली थी। दोनों की शादी एक शर्त पर हुई थी। आज जया बच्चन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ये किस्सा...
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan & Jaya Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और जया की मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म बावर्ची के सेट पर जिसमें जया भादुड़ी और राजेश खन्ना साथ काम कर रहे थे, वहां पर भी अमिताभ जया से मिलने लगातार जाते थे और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा।  
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan & Jaya Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ और जया की शादी अचानक से हुई। अमिताभ ने बताया था कि  फिल्म जंजीर की सफलता के बाद सारे दोस्त मिलकर लंदन जाने की तैयारी में थे जिसमें उनके साथ जया भी थीं। लेकिन पिता हरिवंशराय बच्चन की शर्तों के कारण दोनों को शादी करनी पड़ी। 

4 of 5
amitabh jaya - फोटो : social media
दरअसल जब हरिवंशराय बच्चन को पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ हैं तो उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर साथ में लंदन जाना है तो पहले उन दोनों को शादी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh jaya - फोटो : social media
इसी वजह से लंदन जाने से पहले 3 जून 1973 को एक सादे समारोह में दोनों ने शादी कर ली और उसी दिन दोनों हनीमून के लिए लंदन रवाना हो गए। 

लॉकडाउन में मुंबई पुलिस के काम की अजय देवगन ने की तारीफ, उधर से मिला ऐसा फिल्मी जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें