फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं जया बच्चन मीडिया पर भड़कीं, कहा- 'तुम लोगों को बिल्कुल तमीज...'

Wed, 20 Nov 2019 03:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jaya bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता सूरज मल्होत्रा का 18 नवंबर को निधन हो गया । मंगलवार को मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर पिता की प्रेयर मीट रखी । यहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की । जया बच्चन भी बेटी श्वेता बच्चन के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं । 
विज्ञापन

2 of 5
jaya bachchan - फोटो : social media
सूरज की उम्र 90 वर्ष थी और वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे । जब जया बच्चन, मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर निकलने लगीं तो वहां बहुत सारे फोटोग्राफर्स खड़े हुए थे । ये देखकर जया को अच्छा नहीं लगा । तब उन्होंने मीडिया से कहा, 'तुम लोगों को बिल्कुल तमीज नहीं है न' । 
विज्ञापन

3 of 5
jaya bachchan
'तुम लोग ये नहीं सोचते कि कैसा माहौल है । ऐसे मौके पर अगर तुम्हारे घर के बाहर कोई भीड़ लगाकर खड़ा हो जाए, तब मैं देखूंगी कि तुम लोगों को कैसा लगता है ।' ये कहते हुए जया अपनी कार में जाकर बैठ गईं । श्वेता ने उनको कार में बैठाया और खुद अलग कार से गईं ।

4 of 5
jaya bachchan
ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन किसी फोटोग्राफर पर भड़की हों । ऐसा वो कई बार कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी मां के इस बर्ताव के बारे में कहा था, 'उन्हें कैमरे-मोबाइल की फ्लैश लाइट से बहुत दिक्कत होती है । उन्हें ये सब पसंद नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन - फोटो : Social Media
बता दें कि इस मौके पर जया बच्चन के अलावा करण जौहर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, गौरी खान, किआरा आडवाणी, करिश्मा कपूर, गौरी खान, रोहित धवन, रवीना टंडन, अर्जुन कपूर, फराह खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और डेविड धवन पहुंचे थे । 
 

जॉन को आयुष्मान की 'हां' का इंतजार, लगातार हिट देने के बाद 'विकी डोनर' स्टार की डायरी फुल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें