जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुमित अरोड़ा ने कहा, 'यह एक ऐसी कहानी है जो आपको फिल्म बनाने के जादू पर विश्वास कराएगी। वह लाइन मूल रूप से हमारे ड्राफ्ट में कभी नहीं थी। हालांकि वो पल हमेशा से था, जब शाहरुख सर का किरदार उस लाइन को बोलता है। हम सभी जानते थे कि वह पल डायलॉग के बिना भी बहुत पावरफुल है। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा लगा जैसे उस सीन में कुछ न कुछ लाइन तो होनी चाहिए। इस बंदे को कुछ बोलना तो चाहिए।'