आयुष्मान खुराना का नाम आज बॉलीवुड में कौन नहीं जानता. अपनी दमदार एक्टिंग, अलग किस्म के रोल और सिंगिग से फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा रहे आयुष्मान की हाल ही में आई फिल्म ड्रीम गर्ल-2 भी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। एक्टिंग, सिंगिंग के साथ कविता का भी शौक रखने वाले आयुष्मान खुराना बहुत की आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनकी इसी लाइफस्टाइल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी नेटवर्थ कितनी ज्यादा होगी। आज आयुष्मान के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ से ही रूबरू कराएंगे।