शाहरुख खान और नयनतारा की 'जवान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। हर तरफ दर्शकों के सिर केवल 'जवान' का क्रेज चढ़ा हुआ है। इस बीच 10 सितंबर की रात को मुंबई में रियल हीरोज के लिए शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। हाई-ऑक्टेन एक्शन से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एटली भी मुंबई में भारतीय सेना के जवानों, पुलिस अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित स्क्रीनिंग में शामिल हुए।