किंग खान शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ रिलीज के पहले रविवार को हिंदी सिने इतिहास में किसी भी एक दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिने इतिहास में सबसे बड़ा वीकएंड कलेक्शन करने का करने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। इसके पहले का सबसे बड़े वीकएंड कलेक्शन का रिकॉर्ड फिल्म ‘पठान’ के नाम रहा है जिसने ये कारनामा पांच दिन में किया था, वहीं ‘जवान’ ने महावीकएंड का रिकॉर्ड सिर्फ चार दिन में बना दिया है।