पहले फिल्म ‘पठान’ और अब फिल्म ‘जवान’ से हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन की कुर्सी पर अपनी दावेदारी फिर से पुख्ता कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि भारत उनके लिए सबसे सही देश है और एक ग्लोबल स्टार बनने के लिए उन्हें न तो किसी दूसरे देश में जाकर बसने की जरूरत है और न ही किसी दूसरे देश में बातचीत के समय इस्तेमाल किए जाने वाले लहजे को अपनाने की जरूरत है।