शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। मूवी को दर्शक तो बेशुमार प्यार दे ही रहे हैं, साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे देखने थिएटर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं साउथ के सुपरस्टार भी 'जवान' देखकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में एसएस राजामौली का भी नाम जुड़ गया है। मशहूर निर्देशक, किंग खान की फिल्म की बंपर कमाई से आश्चर्यचकित हैं। टिकट विंडो पर 'जवान' की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के लिए राजामौली ने बॉलीवुड के बादशाह को बधाई दी है।