फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan Biggest Blockbuster: ‘जवान’ ने ‘गदर 2’ को नंबर वन की कुर्सी से हटाया, सिर्फ हिंदी में कमा लिए इतने करोड़

Fri, 29 Sep 2023 04:48 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ ने गुरुवार को शानदार कमाई करते हुए हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 3
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म अभिनेता सनी देओल के सिर फिल्म ‘गदर 2’ की कमाई से सजा नंबर वन हिंदी मूवी का ताज एक दिन में ही उतर गया है। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ ने गुरुवार को शानदार कमाई करते हुए हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा अपने नाम कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और ताजा रुझान बताते हैं कि अभी ये फिल्म सिनेमाघरों मे कम से कम तीन हफ्ते और अच्छी कमाई कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 3
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जन्माष्टमी के दिन रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा औऱ विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। गुरुवार से फिल्म के निर्माताओं ने दर्शको के लिए एक टिकट पर एक टिकट फ्री का ऑफर चला रखा है और इसका फायदा भी फिल्म को होता दिख रहा है। रिलीज के 22वें दिन तक फिल्म ‘जवान’ सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 581.90 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने इस दौरान कुल 525.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उधर, 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुधवार तक 524.75 करोड़ रुपये कमाकर हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा हासिल किया था। इसके अगले ही दिन शाहरुख खान की ही फिल्म ‘जवान’ ने उससे नंबर वन मूवी का खिताब झटक लिया। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने इसके पहले बॉक्स ऑफिस पर नौ हफ्तों तक मौजूद रहने के बाद हिंदी में 524.53 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म जवान का हफ्तावार कलेक्शन
 
हफ्ता कुल हिंदी तमिल तेलुगू
पहला 389.88 347.98 23.86 18.04
दूसरा 136.10 125.46 4.17 6.47
तीसरा 55.92 52.06 1.45 2.41

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें