फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा के इस गाने से गायक जावेद अली को मिला था फर्स्ट ब्रेक, खुद गोविंदा के सामने जाहिर किए जज्बात

Sun, 16 Aug 2020 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्मों में अपनी उपस्थिति से सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेने वाले अभिनेता गोविंदा इस हफ्ते टीवी के रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के मेहमान बने। फिल्मों की तरह इस शो में पहुंच कर भी गोविंदा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और इस शो के प्रतिभागियों की खूब सराहना भी की। लेकिन, इस शो के जज गायक जावेद अली खुद गोविंदा के प्रशंसक निकले और उन्होंने गोविंदा की तारीफ की लड़ियां बांध दीं।
विज्ञापन

2 of 5
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के प्रतिभागियों ने गोविंदा के कुछ गीत जैसे; 'किसी डिस्को में जाएं' और 'व्हाट इज मोबाइल नंबर' जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इससे जज जावेद अली को अपने पुराने दिन याद आ गए। वह कहते हैं, 'मैंने पार्श्व संगीत की दुनिया में कदम गोविंदा सर की फिल्म 'बेटी नंबर 1' के एक गीत से रखा था। इस फिल्म में मैंने 'चोरी चोरी आंख लड़ी, धीरे धीरे बात बढ़ी' गाना गाया था। इसका संगीत विजू शाह का है और गोविंदा सर ने इस गीत पर पर्दे पर प्रस्तुति दी है।'
विज्ञापन

3 of 5
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बात को जारी रखते हुए जावेद कहते हैं, 'बेशक, न तो यह गीत बहुत मशहूर हो पाया और न ही यह फिल्म बहुत बड़ी हिट हो पाई। लेकिन, वह पल मेरी जिंदगी के बहुत शानदार रहे और मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता। आज यहां गोविंदा सर मौजूद हैं तो मैं इस मंच का उपयोग करके उनके सामने आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उस फिल्म में गोविंदा सर की आवाज बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। वह हमेशा मेरे पसंदीदा रहे हैं। उन्हें लोगों का मनोरंजन करने वाला सबसे बड़ा अभिनेता माना जाता है और वह कॉमेडी के बादशाह भी रहे हैं।'

4 of 5
गोविंदा, जावेद अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, गोविंदा का नाम गंभीर किरदारों को निभाने में भी काफी बड़ा रहा है। जावेद कहते हैं, 'शोला और शबनम, आग और स्वर्ग जैसी फिल्में उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं जिन्हें मैं कभी भी देख सकता हूं। ये फिल्में जब भी टीवी पर आती हैं तो मैं इन्हें जरूर देखता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा फिलहाल फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। अंतिम बार उन्हें पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में दोहरा किरदार निभाते हुए देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें