फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AEIFF: जावेद अख्तर ने अजंता एलोरा फिल्म फेस्टिवल में एनिमल की उधेड़ी बखिया, शानदार प्रतिक्रिया को बताया खतरा

Fri, 05 Jan 2024 05:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जावेद अख्तर ने अजंता एलोरा फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' पर टिप्पणी की है। दिग्गज गीतकार ने इस पर आई ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया को खतरा बताया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर-एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' घरेलू समेत वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहराने में सफल रही है। ए सर्टिफिकेट वाली इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ, बावजूद इसके मूवी ने बंपर कमाई की। मूवी को लेकर फिल्मी जगत के सितारे भी अपना-अपना पक्ष रखते देखे जा चुके हैं। कुछ ने इसे शानदार बताया है, तो कुछ इसे समाज के लिए खतरा बताते नजर आए हैं। अब दिग्गज गीतकार और पूर्व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी 'एनिमल' की सफलता पर टिप्पणी की है। गीतकार का बयान जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने स्वीकार किया है कि 'एनिमल' को मिली ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया खतरनाक है। हाल ही में जावेद ने अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एइआईएफएफ) में शिरकत की। गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, जावेद ने कहा कि 'एनिमल' की सफलता के लिए निर्माताओं को नहीं, बल्कि दर्शकों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर ने रणबीर कपूर के विवादास्पद 'लिक माई शू (मेरे जूते चाटो)' वाले सीन का हवाला देते हुए कहा, 'अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे कि तू मेरे जूते चाट। अगर एक आदमी कहे कि औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराब है, वो पिक्चर सुपर-डुपर हिट हो, तो ये बड़ी खरनाक बात है।'

Dulhania 3: 'दुल्हनिया 3' से नहीं हुई आलिया भट्ट की छुट्टी, जान्हवी की मौजूदगी से करण जौहर ने किया इनकार

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद ने आगे 'खलनायक' के गाने 'चोली के पीछे क्या है' की लोकप्रियता का उदाहरण दिया और कहा कि दर्शकों को यह चुनना चाहिए कि वे किस कंटेंट को पूरा करना चाहते हैं और अस्वीकार करना चाहते हैं। जावेद अख्तर ने जोड़ा, 'लोग मुझे बोलने लगे हैं कि साब आज कल कैसे गाने होने लगे हैं। गाने तो 6-7 आदमी मिल के बनाते हैं। चोली के पीछे क्या है, एक आदमी ने लिखा, दो आदमी ने कंपोज किया, 2 लड़कियों ने डांस किया, एक कैमरामैन ने शूट किया। ये 8-10 लोग प्रॉब्लम थोड़ी हैं। प्रॉब्लम ये है कि ये गाना समाज में सुपरहिट हो गया था।'

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' बनाने की तैयारियां हुईं तेज! मार्च से शुरू हो सकती है शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'यह गाना करोड़ लोगों को अच्छा लगा। ये हमें डर लगता है। लोग मुझसे कहते हैं कि उन्हें हाल के गाने पसंद नहीं आ रहे हैं, लेकिन गाने को बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ 5-6 लोगों की है। चोली के पीछे क्या है जैसा गाना 8-10 लोगों ने बनाया है। ये असली समस्या नहीं हैं। असली समस्या यह है कि गाना सुपरहिट हो गया, इसे लाखों लोगों ने पसंद किया।'

Indian Police Force Trailer: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज, जोरदार एक्शन सीन देख झूम उठे फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें