जोया अख्तर अपनी नई फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर सुखियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उन्होंने कई बड़े स्टार किड्स को कास्ट किया है। फिल्म के जरिए कई स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जोया और उनके पिता जावेद अख्तर, गायक अंकुर तिवारी और डॉट ने फिल्म पर चर्चा की। फिल्म के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने नेपोटिज्म पर अपने विचार साझा किए।