इंडिया गेट के सामने कैनोपी पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा।
- फोटो : ANI
लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी नेताजी की यह प्रतिमा
बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा का आयाम 28 फीट बाय 6 फीट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी की यह प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।