भगत सिंह की आज (सोमवार) जयंती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावार कर दिया। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलां है जो पंजाब(भारत) में है। पूरा देश उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है। इस बीच गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगत सिंह को लेकर किए गए एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।