फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2020: सुनें जन्माष्टमी पर बॉलीवुड के टॉप 10 गानें, कृष्ण के नटखट अंदाज को करते हैं बयां

Tue, 11 Aug 2020 09:08 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जन्माष्टमी विशेष - फोटो : सोशल मीडिया
कोई भी त्योहर बॉलीवुड गानों के बगैर अधूरा है। होली, दिवाली, ईद या फिर जन्माष्टमी हो, बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों में त्योहारों का जिक्र होता रहा है। जन्माष्टमी और राधा कृष्ण के इर्द गिर्द अनगिनत गाने हैं जो हिट रहे हैं। तो चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ गाने सुनाते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लगान' के गाने 'राधा कैसे ना जले' को आशा भोसले, उदित नारायण और वैशाली सामंत ने आवाज दी। इसे जावेद अख्तर ने लिखा और ए आर रहमान ने संगीत दिया था।

विज्ञापन

3 of 11
किसना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'किसना' 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'वो किसना है' हिट रहा था। गाने को सुखविंदर सिंह, एस शैलजा, इस्माइल दरबार और आयशा दरबार ने अपनी आवाज दी थी। इसे जावेद अख्तर ने लिखा था। इसमें संगीत इस्माइल दरबार का था।

4 of 11
अमर प्रेम - फोटो : सोशल मीडिया
1972 में रिलीज हुई फिल्म 'अमर प्रेम' का गाना 'बड़ा नटखट है रे' को लता मंगेशकर ने गाया था। इसे आरडी बर्मन ने अपने संगीत से सजाया जबकि आनंद बख्शी ने गीत लिखे थे। 

विज्ञापन

5 of 11
हैलो ब्रदर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हैलो ब्रदर' के 'चांदी की डाल पर' गाने को अलका याज्ञनिक और सलमान खान ने गाया था। समीर ने गाने को लिखा जबकि हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया।

विज्ञापन

6 of 11
सत्यम शिवम सुंदरम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' का हिट गाना 'यशोमति मैय्या से बोले नंदलाला' को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का था जबकि लिरिक्स पंडित नरेंद्र शर्मा के थे।
विज्ञापन

7 of 11
स्टूडेंड ऑफ द ईयर - फोटो : सोशल मीडिया
'स्टूडेंड ऑफ द ईयर' के गाने राधा को श्रेया घोषाल, विशाल-शेखर और उदित नारायण ने गाया। संगीत विशाल शेखर का था जबकि अन्विता दत्त गुप्तन ने गाने को लिखा।

8 of 11
ओ माई गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
'ओ माई गॉड' के गाने 'गो गो गोविंदा' को मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी। संगीत हिमेश रेशमिया का था जबकि गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा।

9 of 11
हम साथ साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के गाने 'मैय्या यशोदा' को अनुराधा पौडवाल और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी। इसे किरण आर ने लिखा जबकि संगीत राम लक्ष्मण का था। 

10 of 11
ब्लफमास्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'ब्लफमास्टर' के गाने 'गोविंदा आला रे आला' को अभिनेता शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था। मोहम्मद रफी ने इसे गाया था और कल्याण जी आनंद जी ने संगीत दिया।  
विज्ञापन

11 of 11
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना 'राधे राधे' को आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा पर फिल्माया। गाने को अमित गुप्ता ने अपनी आवाज दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें