जॉनी लीवर की बेटी और अभिनेत्री-स्टैंड अप कॉमेडियन जैमी लीवर अपना नया शो शुरू करने के लिए तैयार हैं। आज, सोमवार को जैमी ने भारत के पहले वन-वुमन शो: 'द जैमी लीवर शो' की घोषणा की। अपने स्टैंड अप कॉमेडी शो 'द जैमी लीवर शो' में जैमी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें वे स्टैंडअप सेट में अभिनय, गायन और नृत्य करती नजर आएंगी।