फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के बेटे की डेब्यू फिल्म में जयदीप अहलावत बने ‘बाबा’, चेलियों संग रासलीला रचाने का असली किस्सा

Tue, 17 Aug 2021 05:12 PM IST
संकल्प सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राइम वीडियो की धमाकेदार वेब सीरीज ‘पाताललोक’ में अपने अभिनय के असली रंग दिखाने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत की इस सीरीज की सीक्वेल भले कैंसिल हो गई हो, लेकिन आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म ‘महाराजा’ में उनका किरदार हाथीराम चौधरी को भी पीछे छोड़ सकता है। यशराज फिल्म्स की इस पिक्चर में जयदीप अहलावत एक ऐसा किरदार करने जा रहे हैं जिसे लेकर आने वाले दिनों में भगवा ब्रिगेड की त्यौरियां चढ़ सकती हैं। गुजरात की एक असल घटना पर आधारित इस फिल्म में जुनैद एक पत्रकार के रोल में हैं। फिल्म का नाम है ‘महाराजा’ और ये कहानी है साल 1862 की, जब जदुनाथजी ब्रजरतनजी महाराज नाम के एक धार्मिक प्रचारक ने पत्रकार करसनदास मुलजी के आलेख के खिलाफ मुकदमा कर दिया था। किसी पत्रकार के खिलाफ उसकी लेखनी को लेकर अदालत तक पहुंचे किसी बाबा का देश का ये पहला मामला बताया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
अजीब दास्तान में जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयदीप अहलावत लंबे अरसे बाद हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्मावली ‘अजीब दास्तान्स’ में एक समलैंगिक किरदार में दिखे थे, जिसे देखकर उनके प्रशंसकों को खासी निराशा भी हुई थी। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर इस किरदार को लेकर अपना गुस्सा भी खूब जाहिर किया। हालांकि, तब जयदीप ने इस किरदार के बारे में कहा था, ‘किसी भी एहसास को तमाम अलग अलग तरीकों से कहा जा सकता है। इस तरह के विषय या दैहिक संबंधों को लेकर हमें लगता है कि हम आधुनिक हो चुके हैं और समाज इन सबको लेकर बदल चुका है। हमें ये सोचना अच्छा लगता है लेकिन ऐसा है नहीं।’
विज्ञापन

3 of 5
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
‘पाताललोक’ के हाथीराम चौधरी को ‘अजीब दास्तान्स’ के बबलू के तौर पर देखकर दिल दुखाने वालों के एक अच्छी खबर ये भी है कि जल्द ही जयदीप अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म में विलेन के तौर पर दिख सकते हैं।

4 of 5
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निर्माता आनंद एल राय की इस फिल्म की शूटिंग ब्रिटने में प्रस्तावित है और सूत्र बताते हैं कि फिल्म का नाम रखा गया है, ‘एक्शन हीरो’। प्रयागराज में अपनी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद जिस अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं, उनमें ‘एक्शन हीरो’ दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयदीप अहलावत की झोली में हाल ही में एक और बड़ी वेब सीरीज भी गिरी है। जानकारी के मुताबिक जयदीप अहलावत इन दिनों अप्लॉज एंटरटेनमेंट की उस वेब सीरीज शूटिंग कर रहे हैं जिसे ये कंपनी बीबीसी स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रही है। ये सीरीज बीबीसी की वेब सीरीज ‘गिल्ट’ का हिंदी संस्करण होगी। निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म 'महाराजा' के बारे में हमने आपको खबर के शुरू में ही बता दिया, इस फिल्म में वह एक ऐसे गॉडमैन की भूमिका निभाते दिखेंगे जिस पर अपनी महिला भक्तों के साथ यौन संबंध रखने का आरोप लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें