मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी भाषी क्षेत्रों में अब भी काफी लोकप्रिय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती फिर से टेलीविजन के जरिये अपने हिंदी भाषी प्रशंसकों के बीच लौट रहे हैं। मिथुन ने अपने टीवी करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो ‘डांस बांग्ला डांस’ से की थी, बाद में वह इसके हिंदी संस्करण ‘डांस इंडिया डांस’ में भी नजर आए। ‘दादागिरी अनलिमिटेड’, ‘बिग बॉस बांग्ला’ और ‘द ड्रामा कंपनी’ के बाद मिथुन टीवी पर नजर तो आए लेकिन मेहमान कलाकार के रूप में। इस साल उन्होंने बंगाली भाषा में ‘डांस डांस जूनियर’ में भी बतौर जज काम किया लेकिन अब वह कलर्स टीवी के एक नए टैलेंट रियलिटी शो में बतौर जज दिखने वाले हैं।
Hunarbaaz: मिथुन चक्रवर्ती की टीवी पर वापसी का बड़ा एलान, करण जौहर के साथ परखेंगे ये प्रतिभाएं