फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ यात्रा 2021: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा आज, अमिताभ बच्चन ने फैंस को ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 12 Jul 2021 02:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रथ यात्रा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा हर साल निकलती और इस साल भी इस यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी निकलता है। हिंदू धर्म में जगन्नाथ धाम का बहुत मान है। लोग इस रथ यात्रा का हर साल इंतजार करते हैं। बता दें कि ये उत्सव भगवान जगन्नाथ के अपने भाई बहनों के साथ गुंडिचा मंदिर की वार्षिक यात्रा के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। अब इस बारे में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया है और फैंस को जानकारी दी है।

बिग बी ने किया ट्वीट

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर शानदार तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं। अपने फैंस को इस रथ यात्रा की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, 'इस साल 12 जुलाई को रथ यात्रा शुरू हो रही है। 11 जुलाई 2021 को 7 बजकर 47 मिनट पर द्वितीय तिथि शुरू हुई और 12 जुलाई को 8 बजकर 19 मिनट तक ये रहेगी। जगन्नाथ पुरी मंदिर में श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी और सुभद्रा जी पूजनीय है। अब फैंस अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हर साल देश विदेश से लाखों लोग इस यात्रा में भाग लेने आते थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस साल धारा 144 लगा दी गई है। इसके चलत सिर्फ पूरे नियमों का पालन करने वाले पुजारी और पुरोहित के साथ वही लोग शामिल होंगे जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है। बता दें कि भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा की उत्सव पुरी में सहोदर देवताओं के नबा जौबन दर्शक के साथ शुरू हुआ जिसके दौरान अनसरा घर या संगरोध में 14 दिन बिताने के बाद उनकी युवावस्था में पूजा की जाती है। 



 
विज्ञापन

3 of 5
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : पीटीआई
बता दें कि जब से यात्रा का उत्सव शुरू हुआ तबसे राज्य सरकार ने 11 जुलाई को कर्फ्यू लगा दिया। ये कर्फ्यू रथ यात्रा के एक दिन पहले यानि 11 जुलाई से लेकर 13 जुलाई को रात 8 बजे तक लगाया गया है। पुरी को भी सील कर दिया गया है और वहां सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके पीछे वजह ये है कि कम से कम श्रद्धालु इस रथ यात्रा में शामिल हों जिससे की कोरोना के केस ना बढ़ें।

4 of 5
पुरी में रथ यात्रा की तैयारी - फोटो : PTI
बता दें कि पुरी जगन्नाथ मंदिर के प्रशासक अजय जेना ने बताया है कि केवल उन सेवकों को रथ खींचने और यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी जिनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव हो। गौरतलब है कि भारत के लिए इस साल कोरोना की दूसरी लहर ने काफी प्रभावित किया है वहीं तीसरी लहर के आने की भी बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : पीटीआई
रथ यात्रा की बात करें तो गुंडिचा मंडप के मुख्य रूप से दक्षिण दिशा से आते हुए रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ , सुभद्रा और बलभद्र के दर्शन करने पर भक्तों को लंबी आयु के रूप में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें