फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: रेड गाउन में जैकलीन का कातिलाना अंदाज और निया शर्मा का बोल्ड लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 30 Jun 2022 10:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड के गलियारों से रोज कोई न कोई नई जानकारी सामने आती ही रहती है और फैंस भी सितारों से जुड़ी खबरें जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। सितारे अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक खुद से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। तो चलिए जानते आज एंटरटेनमेंट जगत से किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपनी एक्टिंग के साथ स्टनिंग लुक के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट फोटोज में जैकलीन को रेड बॉडीकॉन हाई थाई स्लिट गाउन में देखा जा सकता है। एक बार फिर से जैकलीन का कातिलाना अंदाज नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
निया शर्मा - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा भी अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी निया ने बोल्डनेस का तड़का लगाया है। व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर टॉप में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

4 of 11
शिवलीका ओबरॉय - फोटो : insta
एक्ट्रेस शिवलीका ओबरॉय जल्दी ही आगामी फिल्म 'खुदा हाफिज 2' में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस समय वह सोशल मीडिया पर अपनी शोख अदाओं से फैंस का दिल लूट रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में शिवलीका ओबरॉय लखनवी अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सारा अली खान - फोटो : insta
अभिनेत्री सारा अली खान अपने कूल और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें तो साझा करती ही रहती हैं, साथ ही कई बार वह अपने वर्कआउट की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, लेटेस्ट तस्वीरों में सारा को वर्काआउट मूड में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने प्रोटीन शेक पीते हुए फोटो को कैप्शन दिया, 'आप वर्कआउट से छुट्टी नहीं लेते हैं, आप वर्कआउट करने के लिए छुट्टी लेते हैं!'
विज्ञापन

6 of 11
विक्की कौशल, शायर गुलजार - फोटो : insta
अभिनेता विक्की कौशल की आरजू आखिर आज पूरी हो ही गई। दरअसल उन्होंने आज अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मशहूर दिग्गज शायर गुलजार के साथ मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता के चेहरे की मुस्कुराहट ही बता रही है कि वह कितने खुश हैं।
विज्ञापन

7 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : insta
एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबास मिट्ठू' जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसलिए अभिनेत्री इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज भी तापसी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- 'किलर फ्राइडे के लिए तैयार रहें जो हमारी जिंदगी में वापस आ गया है'। हैशटैग शाबाश मिट्ठू!

8 of 11
दीया मिर्जा धक धक टीम के साथ - फोटो : insta
एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं जो उनकी फिल्म धक धक के दौरान की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री को पहाड़ों की वादियों में देखा जा सकता है।

9 of 11
मीरा राजपूत का बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में सक्रिय न हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है और वह अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह यलो कलर के बैकलेस गाउन में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 

10 of 11
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और लगातार अपनी स्टनिंग तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस को स्विमिंग पूल में ब्लू बिकनी में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्हें मॉर्निंग मील का लुत्फ उठाते भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
मालविका मोहनन - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री मालविका मोहनन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक से लोगों को दीवाना बना देती हैं। लेटेस्ट तस्वीर में एक्ट्रेस को बोल्ड लुक में देखा जा सकता है। सिल्वर कलर की शिमरी डीप नेक ड्रेस में एक्ट्रेस सिजलिंग अवतार से इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें