एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हुआ यूं कि मोहित सूरी ने 'एक विलेन रिटर्न्स' का सब्जेक्ट जब रोहित शेट्टी को सुनाया तो रोहित शेट्टी इस फिल्म को बनाने के लिए तुरंत राजी हो गए। एकता कपूर के छोड़े ‘जासूसों’ ने ये बात उन्हें बताई और उन्होंने रोहित से ये फिल्म रक्षा बंधन के गिफ्ट के तौर पर मांग ली। एकता कपूर कहती है, 'रोहित शेट्टी मेरे राखी भाई हैं इसलिए उन्होंने मना नहीं किया और यह प्रोजेक्ट उन्होंने मुझे बहन समझ कर दे दिया।' ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की अहम भूमिकाएं हैं।