फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरीन के प्रिंस से था जैकलीन का अफेयर, साजिद खान की वजह हुआ ब्रेकअप

Fri, 10 Aug 2018 11:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हसन बिन राशिद अली खलीफा और जैकलीन
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था। बहरीन देश में जन्मीं
जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं, जो मूलतरू वहीं के रहने वाले हैं जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन की मां एयर होस्टेस थीं। चार भाई-बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं, उनकी एक बहन और दो बड़े भाई हैं। बहरीन में उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में एक
कार्यक्रम को होस्ट किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline Fernandez
एक इंटरव्यू में फर्नांडिस ने बताया था कि वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और सोचती थीं कि किसी दिन वो हॉलीवुड मूवी स्टार होंगी। फिल्मों में आने की रुचि को देखते हुए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग ली। यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से उन्होंने मॉस कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई खत्म करने के बाद वो श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम करने लगीं। जल्द ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : Instagram
साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए वो भारत आईं। यहां उन्होंने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। पहली ही फिल्म में उन्हें अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ काम करने का मौका मिल गया। जैकलीन की पहली हिट फिल्म 'मर्डर 2' रही, इसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें पहचाना जाने लगा। उनके बाद 'हाउसफुल 2' और 'श्रेस 3' आई। इसके अलावा जैकलीन ने 2014 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्स 'किक' सलमान खान के साथ की। 

 

4 of 5
kick 2
'किक' की सफलता के बाद सलमान ने उन्हें बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट गिफ्ट किया। बॉलीवुड में काम करने के चलते जैकलीन ने हिंदी सीखी है, इसके अलावा उन्हें स्पैनिश, फ्रेंच और अरबी बोलनी आती है। जैकलीन की निजी जिंदगी की बात करें तो वो बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jacqueline fernandez
हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी लेकिन जब जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल 2' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया। उनके रिश्ते के टूटने का कारण डायरेक्टर साजिद खान थे। फिल्म के दौरान जैकलीन और साजिद खान के बीच अफेयर हो गया हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें