निर्माता-निर्देशक करण जौहर एक बार फिर पीरियड फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'तख्त'। फिल्म मुगल सिंहासन पर बैठने को लेकर रची गई कहानी है और
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर के अलावा आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदारों में हैं। शाहजहां और मुमताज के दो बेटों यानी
दो भाइयों की इस कहानी में मुगल काल की महत्वकांक्षा, लालच, विश्वासघात और उत्तराधिकार को दर्शाया जाएगा।