फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff Birthday: पद्मिनी, मनीषा और मीनाक्षी ने खोले जैकी की शख्सियत के राज, संजय और सुनील ने की तारीफ

Thu, 01 Feb 2024 07:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
जैकी श्रॉफ बर्थडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयकिशन काकूभाई सराफ उर्फ जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 मुंबई के तीन बत्ती इलाके की एक चॉल में साधारण गुजराती परिवार में हुआ। जैकी श्रॉफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ में एक छोटी सी भूमिका से की। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से वह रातोंरात स्टार बने। स्टार बनने के बाद भी जैकी श्रॉफ काफी समय तक चॉल में ही रहे। आज तक उन्होंने अपने ऊपर कभी स्टारडम हावी नहीं होने दिया। जैसी श्रॉफ आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आइए  जानते हैं, उनके साथी कलाकारों का उनके बारे में क्या कहना है...
विज्ञापन

2 of 11
जैकी श्रॉफ, सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डायलॉग नहीं बोल पाते थे: सुभाष घई 

निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से जैकी श्रॉफ रातों रात स्टार बन गए। सुभाष घई ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब उनकी पहली बार जैकी श्रॉफ से मुलाकात हुई तो वह डायलॉग नहीं बोल पा रहे थे, एक्टिंग की बात तो बहुत दूर की थी। सुभाष घई ने कहा, 'जैकी श्रॉफ जिस तरह से ईमानदारी के साथ पेश आए और मुझे बताया कि डायलॉग बोलना और एक्टिंग करनी नहीं आती है। उनकी इस बात से काफी प्रभावित हुआ। मैंने एक छोटा सा वीडियो कैमरा लिया और मैंने उनसे बात करनी शुरू की। इस तरह उनके भीतर से कैमरे का डर मैंने बाहर निकाला।'

विज्ञापन

3 of 11
जैकी श्रॉफ, मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरी बात सुनकर नाराज हो गए: मीनाक्षी शेषाद्रि

फिल्म 'हीरो' के जरिए जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि को शोहरत मिली। फिल्म 'हीरो' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा मीनाक्षी बताती हैं, 'फिल्म 'हीरो' की शूटिंग गुलमर्ग में चल रही थी। एक सीन की शूटिंग के दौरान जैकी के लंबे डायलॉग्स थे, जिसकी वजह से बार-बार रीटेक हो रहा था। मुझे आंखों में ग्लिसरीन डालकर रोना था, हर बार ग्लिसरीन डालने से आंखों में जलन हो रही थी। परेशान होकर मैंने जैकी से कहा कि वह इस बार अपना शॉट ओके कर दें। मेरी यह बात सुनकर जैकी नाराज हो गए, लेकिन शूटिंग पैकअप होने तक हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। आज तक हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।' 

4 of 11
जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उनकी आंखों में नहीं देख पाती थी: माधुरी दीक्षित

फिल्म 'राम लखन' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए माधुरी दीक्षित कहती हैं, ‘इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं जैकी श्रॉफ की आखों में नहीं देख सकती थी।’ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर के बड़े भाई की भूमिका में थे। माधुरी दीक्षित कहती हैं, 'फिल्म 'राम लखन' के गाने 'हे राम जी' की शूटिंग के दौरान मैं जैकी से नजरें नहीं मिला पाती थी। जब भी मैं उनकी तरफ देखती थी, तो शरमा जाती थी।' 

विज्ञापन

5 of 11
जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी श्रॉफ के लिए भीड़ उमड़ी: नीना गुप्ता 

नीना गुप्ता हाल ही में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'मस्त में रहने का' में नजर आई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए नीना गुप्ता कहती हैं, 'जब इस फिल्म की शूटिंग एक छोटे से शहर में चल रही थी तोलोग जैकी को देखने के लिए पागल हो रहे थे। मेरी तरफ किसी ने देखा तक नहीं। जैकी को देखने के लिए इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई कि प्रोड्यूसर को बाउंसर्स लगाने पड़े। जाहिर सी बात है कि जैकी आज भी एक स्टार हैं।' 

विज्ञापन

6 of 11
जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहला घर खरीदने के लिए मनाया: शक्ति कपूर

एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ को अपना पहला बड़ा घर खरीदने के लिए उन्होंने कैसे मनाया। शक्ति कपूर ने कहा, 'जैकी को हमेशा से कारों का शौक था और जब वह शहर में एक छोटे से घर में रहते थे, वह हमेशा यह सुनिश्चित करते थे कि वह एक नई कार खरीदें। लेकिन जैकी की मां चिंतित थी। उन्होंने मुझसे कहा कि जैकी को घर खरीदने के लिए मनाओ। मैंने जैकी को सिर पर अपनी छत होने के महत्व को समझाया। उसके कुछ ही दिनों के बाद जैकी का फोन आया कि उन्होंने अपने लिए बड़ा घर खरीद लिया है।' 

विज्ञापन

7 of 11
जैकी श्रॉफ, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैं कभी नजदीक नहीं आने दूंगी: ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के करियर के शुरुआती दिनों में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ से किसी ने सवाल किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आई दो विश्व सुंदरियों ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन की तुलना कैसे करेंगे? इस सवाल के जवाब में जैकी श्रॉफ ने कहा कि देखने में ऐश्वर्या बिल्कुल ठंडी बर्फ जैसी हैं, जबकि सुष्मिता बहुत रेड हॉट हैं। ऐश्वर्या राय को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘मिस्टर श्रॉफ, मैं आपको कभी थर्मामीटर के साथ अपने इतने नजदीक नहीं आने दूंगी कि आप जान सकें, मैं ठंडी हूं या नहीं।' इसके बाद दोनों में सुलह भी हो गई और बाद में ऐश्वर्या राय ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया।

8 of 11
जैकी श्रॉफ, संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी दादा ही आदर्श राम: संजय दत्त 

अभिनेता संजय दत्त के करियर की फिल्म 'खलनायक' जबरदस्त हिट फिल्म रही है। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की इस फिल्म में संजय दत्त ने जहां खलनायक की भूमिका निभाई थी वहीं, फिल्म में जैकी श्रॉफ एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर राम की भूमिका मे नजर आए थे। फिल्म 'खलनायक' के रिलीज के 30 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा लिखा था। उन्होंने लिखा, 'मैं भारतीय स्क्रीन के महानतम निर्देशकों में से एक सुभाष जी को जैकी दादा को आदर्श राम और माधुरी दीक्षित को गंगा बनाने के लिए बधाई देना चाहता हूं।'

9 of 11
जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी दादा स्वैग के बादशाह: सुनील शेट्टी 

'बाज ए बर्ड इन डेंजर', 'आन: मेन एट वर्क' जैसी कई फिल्मों में जैकी श्रॉफ के साथ काम कर चुके अभिनेता सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ को स्वैग का  बादशाह मानते हैं। दरअसल, हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी से पूछा गया कि उन्हें इंडस्ट्री में किस एक्टर के स्वैग ने प्रभावित किया है। इस पर जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा,  'संजय दत्त और सलमान खान जैसे अभिनेता स्वैग के बाप हैं। लेकिन फिर जैकी दादा (जैकी श्रॉफ) को देखता हूं  तो वह हर बार मुझे चौंका देते हैं। वह स्वैग के बादशाह हैं।'

10 of 11
जैकी श्रॉफ, पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी श्रॉफ सबके साथ फ्लर्ट करते थे: पद्मिनी कोल्हापुरी 

फिल्म 'आज का दौर', 'सड़क छाप' में जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी पद्मिनी कोल्हापुरी ने 'कपिल शर्मा शो' में जैकी श्रॉफ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया था। कपिल शर्मा के शो में जब पद्मिनी कोल्हापुरी से पूछा गया कि  फिल्मों में कौन-सा हीरो सबसे ज्यादा फ्लर्ट करता है।  पद्मिनी कोल्हापुरी ने तपाक से जैकी श्रॉफ का नाम लिया। पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, 'शूटिंग के दौरान सेट पर जैकी श्रॉफ सबके साथ फ्लर्ट करते थे।'

विज्ञापन

11 of 11
जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली मुलाकात में दादा से डर रही थी: मनीषा कोइराला

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी एक खास किरदार में नजर आए थे। हाल ही में इस  फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को शेयर करते हुए मनीष कोइराला ने कहा, 'मैं पहली मुलाकात में दादा से डर रही थी। वह सच में बहुत बड़े स्टार थे जबकि मैं बॉलीवुड में बिल्कुल नई थी। मैं नर्वस और शांत थी। मुझे लगता है कि समय के साथ हमारी दोस्ती भी मजबूत हो गई है। अब मैं जैकी से बात करते हुए रिलैक्स फील करती हूं।'
Jackie Shroff Birthday: 'जग्गू दादा' को बस स्टैंड पर मिला था मॉडलिंग का ऑफर, सुभाष घई की फिल्म ने बनाया 'हीरो'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें