फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पर्दे पर आते ही छा गईं ये नई जोड़ियां, दर्शकों ने दिल खोलकर लुटाया प्यार, हिट रही फिल्म

Thu, 01 Feb 2024 12:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता इन दिनों नई ऑनस्क्रीन जोड़ियां बना रहे हैं। हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी कुछ नई ऑनस्क्रीन जोड़ियों को सराहा जा चुका है। 
विज्ञापन
1 of 6
नई जोड़ी, नया धमाल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारों की केमिस्ट्री पर्दे पर खासा चर्चित है। लोग इन जोड़ियों को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, बीते कुछ समय में कुछ फ्रेश जोड़ियों ने पर्दे पर अपना दमखम दिखाया है। वहीं, फैंस ने भी इन जोड़ियों का खासा वेलकम कर, प्यार जताते हुए इनकी फिल्म को हिट की श्रेणी में ला दिया है। तो आइए जान लेते हैं, बीते कुछ समय में पर्दे पर आने और छा जाने वाली कुछ फ्रेश जोड़ियों के बारे में- 
विज्ञापन

2 of 6
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ष 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह पहली एरियल फिल्म तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। 'फाइटर' के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने पहली बार सहयोग किया है। मूवी की कहानी के साथ-साथ दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री भी दर्शकों के दिलों पर छा गई है। फैंस इस जोड़ी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2023 के मार्च महीने में रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, इसमें पहली बार साथ नजर आई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी का नतीजा रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में सफल रही। 

Noida Film City: विदेशी निर्माता भी करेंगे नोएडा फिल्म सिटी का रुख? निर्माण पर बोनी कपूर का बड़ा एलान

4 of 6
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
कैप्टन विक्रम बत्रा के साहस की कहानी दिखाने वाली फिल्म 'शेरशाह' में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया। साथ ही सिड-कियारा को भी स्क्रीन साझा कर एक-दूजे से इस कदर प्यार हो गया कि इन्होंने रियल लाइफ में भी शादी रचा ली। 

Vivek Agnihotri: संसद में होगी 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रीनिंग, विवेक ने कहा- 'मैं वैज्ञानिकों के लिए खुश हूं'
विज्ञापन

5 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2022 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को पहली दफा स्क्रीन साझा करते देखा गया था। वहीं, दर्शकों ने इस जोड़ी का दिल खोलकर वेलकम किया और अब इन दोनों को फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में वापस साथ देखा जाना है। 

Rajkumar Hirani: अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं हिरानी, मैसी की वेब सीरीज के धावक भी होंगे निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम लीला - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। दोनों को पहली दफा फिल्म 'राम लीला' में पर्दे पर रोमांस फरमाते देखा गया था। इस फ्रेश जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं यह मूवी इन दोनों के जीवन के लिए बेहद खास रही। रणवीर-दीपिका का रोमांस इसी मूवी की शूटिंग से शुरू हुआ था और आज यह रियल लाइफ में भी एक कपल हैं। 

TBMAUJ: रोबोट का किरदार निभाने पर कैसी थी कृति सेनन की प्रतिक्रिया, बताया- 'मैंने कहा क्या? और मैं हंस रही थी'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें