फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे रिश्ते: चार शादियों के बाद भी अकेली रह गई 'हिना', भारत से कमाया नाम अब पाकिस्तान में रह रही

Thu, 10 Jun 2021 10:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जेबा बख्तियार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हिना' में नजर आने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। पाकिस्तानी एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने वाले राज कपूर थे। ऋषि कपूर के साथ जेबा ने 1991 में फिल्म हिना से डेब्यू किया था। जेबा पाकिस्तान की रहने वाली हैं। राज कपूर उनकी खूबसूरती देख इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने जेबा को फिल्म हिना का ऑफर दिया। ऋषि कपूर की 'हिना' जेबा के करियर तो काफी अच्छा रहा, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी नहीं रही। जेबा ने एक्टर जावेद जाफरी के अलावा सिंगर अदनान सामीसे भी शादी की थी, लेकिन ये शादियां भी नहीं चलीं। चार शादियां करने वाली इस एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में आइए जानें।

जेबा बख्तियार का जन्म पांच नवंबर 1962 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुआ था। जेबा का असली नाम शाहीन था। जेबा पाकिस्तानी राजनेता और पूर्व अटॉर्नी जनरल, याह्या बख्तियार की बेटी हैं। उनकी मां हंगरी मूल की थीं, जबकि पिता क्वेटा के थे। उनके माता-पिता की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। जेबा का जन्म क्वेटा में हुआ। वे वहीं पली-बढ़ी थीं। बाद में उनका परिवार कराची शिफ्ट हो गया था।
विज्ञापन

2 of 6
जेबा बख्तियार - फोटो : instagram/zebabakhtiarofficial
जेबा ने लाहौर और कतर से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद जेबा ने पाकिस्तान में छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत की और 1988 में टीवी सीरियल अनारकली में अहम रोल निभाया। अनारकली में जेबा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। जेबा का अभिनय देखकर राज कपूर ने उन्हें आरके बैनर के तले बन रही फिल्म 'हिना' में काम दिया। इस फिल्म में ऋषि कपूर और अश्विनी भावे लीड रोल में थे। जेबा की ये डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। हालांकि, इसके बाद उनकी कोई फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

3 of 6
जेबा बख्तियार- संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
जब बॉलीवुड में जेबा को कामयाबी नहीं मिली तो वो पाकिस्तान लौट गईं, वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि जेबा ने 'हिना' के बाद बॉलीवुड में 'स्टंटमैन' और 'जय विक्रांता' जैसी फिल्मों में काम किया। स्टंटमैन में उनके साथ जैकी श्रॉफ, जबकि जय विक्रांता में संजय दत्त थे।

4 of 6
जावेद जाफरी-जेबा बख्तियार - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो जेबा ने चार शादियां की हैं। उन्होंने सबसे पहले सलमान वालियानी से निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया। 1989 में जेबा ने अभिनेता जावेद जाफरी से शादी की थी। जब दोनों की खबरें मीडिया में आईं तो जेबा ने इन्हें अफवाह बताया था और शादी से इनकार किया था। हालांकि जावेद ने अपना निकाहनामा सार्वजनिक कर दिया था। एक साल में ही इनका भी तलाक हो गया।



 
विज्ञापन

5 of 6
अदनान सामी- जेबा बख्तियार - फोटो : जावेद जाफरी 
1993 में जेबा ने तीसरी शादी अदनान सामी से की। उस वक्त अदनान की उम्र 22 साल थी। इनका एक बेटा अजान सामी हुआ। शादी के चार साल बाद जेबा और अदनान अलग हो गए। बेटे की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कानूनी जंग भी लड़ी गई। जेबा को बेटे की कस्टडी मिली। जेबा ने चौथी शादी पाकिस्तान के सोहेल खान लेघाड़ी से की। फिलहाल जेबा पाकिस्तान में खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और कई पाकिस्तानी शोज में नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेबा बख्तियार - फोटो : instagram/zebabakhtiarofficial
जेबा ने अपने एक्टिंग करियर में हिना, मोहब्बत की आरजू, स्टंटमैन, जय विक्रांता, सरगम, मुकदमा, चीफ साहिब और बिन रोए जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं टीवी पर उन्होंने अनारकली के अलावा तानसेन, लाग, मुलाकात, मुकद्दस, मेहमान, मसूरी, दूरदेश, समझौता एक्सप्रेस, हजारों साल और पहली सी मोहब्बत जैसे शोज में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें