फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी: 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' की सिंगर पुष्पा पगधरे पाई-पाई की मोहताज, पीएम मोदी से मांगी मदद

Wed, 11 Aug 2021 08:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'अंकुश का पॉपुलर गाना 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' तो आपने सुना ही होगा। कई स्कूलों में आज भी इस गाने को प्रार्थना के तौर गाया जाता है।
विज्ञापन
पुष्पा पगधरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से बचने के लिए लगे लॉकडाउन के चलते कई लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। बॉलीवुड के जानेमाने कलाकार भी काम ना होने की वजह से पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, कई सेलेब्स तो ऐसे हैं जो बीते कई सालों से पाई-पाई को मोहताज हैं। फिल्म 'अंकुश का पॉपुलर गाना 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' तो आपने सुना ही होगा। कई स्कूलों में आज भी इस गाने को प्रार्थना के तौर गाया जाता है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज देने वालीं सिंगर पुष्पा पगधरे इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि अपने गीत के लिए कभी भी पर्याप्त भुगतान नहीं करने वाली दिग्गज गायिका को राज्य सरकार से हर महीने मानदेय पाने के लिए भी हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है। मानदेय की राशि 3,150 रुपये है और यह कभी भी समय पर नहीं आती है, लेकिन स्थिति कुछ और हो सकती थी अगर पुष्पा को उनके गाने पर हर हिट के लिए आधा रुपये का भुगतान किया जाता, तो वह दो करोड़ रुपये कमा सकती थीं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पुष्पा पागधरे - फोटो : एएनआई
बता दें कि बीते 35 सालों में उन्हें किसी भी संगीत कंपनी ने उन्हें पंथ गीत के लिए रॉयल्टी का भुगतान नहीं किया। माहिम की माछीमार कॉलोनी की रहने वाली 80 वर्षीय पुष्पा अपने रिश्तेदारों से भीख मांगने को मजबूर है। आर्थिक तंगी से गुजर रहीं पुष्पा पगधारे ने अब पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम उद्धव ठाकरे से कलाकारों के लिए मासिक मानदेय बढ़ाने का आग्रह किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'सरकार मुझे पेंशन देती है लेकिन यह अपर्याप्त है। सरकार को उन कलाकारों की देखभाल करनी चाहिए, जिन्होंने देश के लिए सम्मान अर्जित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें